Headlines

PMCOE महाविद्यालय धार के तीन विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

धार। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर  महाविद्यालय धार के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 का आयोजन तीन चरणों में किया गया था। जिसमें देश के 12 लाख प्रतियोगियों में से मध्य प्रदेश से कुल 990 युवाओं का चयन किया गया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में टिशा पिता बहादुर सिंह ठाकुर (बी.ए. प्रथम वर्ष),  तमन्ना पिता सुभाष चौहान ( बी.ए. प्रथम वर्ष) एवं यश पिता संतोष रावत (बीएससी. प्रथम वर्ष) का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
      प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस धार के प्राचार्य डॉ. एस.एस. बघेल प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आयशा खान, डॉ प्रभा सोनी, रासेयो जिला संगठक डॉ. के. एस. चौहान, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मी बघेल,  डॉ अभय वर्मा एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *