Headlines

​धार में परिवहन विभाग का ‘हंटर’: 10 दिन में वसूला 3.87 लाख का जुर्माना; बिना फिटनेस और परमिट दौड़ रहे वाहनों पर ब्रेक

धार। सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे खटारा और नियम विरुद्ध वाहनों के खिलाफ धार परिवहन विभाग ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ शुरू कर दी है। कलेक्टर और परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देश के बाद ARTO टीम ने जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया। महज 10 दिनों की कार्रवाई में विभाग ने पौने चार लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व वसूला है।

चेकिंग पॉइंट पर मची खलबली

​10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चले इस विशेष अभियान के दौरान धार जिले के प्रमुख चौराहों और हाईवे पर ARTO की टीम मुस्तैद रही। जैसे ही टीम की गाड़ियां सड़क पर उतरीं, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में भगदड़ मच गई।

कार्रवाई का गणित:

  • शमन शुल्क (जुर्माना): ₹2,37,000 (बिना परमिट, फिटनेस और PUC वालों से)।
  • बकाया टैक्स वसूली: ₹1,50,000 (02 बड़े वाहनों से लंबे समय से लंबित राशि)।
  • कुल वसूली:₹3,87,000

डिक्की से लेकर दस्तावेज तक खंगाले

​अभियान के दौरान बस, ट्रक, डंपर, पिकअप और विशेष रूप से स्कूल बसों की विस्तृत जांच की गई। कई रसूखदार वाहन स्वामी जानबूझकर बिना फिटनेस प्रमाण पत्र और बिना पी.यू.सी. (PUC) के सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे थे। विभाग ने साफ कर दिया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इन 3 गलतियों पर गिरी गाज

  1. बिना परमिट संचालन: व्यावसायिक वाहनों के पास वैध रूट परमिट नहीं थे।
  2. फिटनेस में फेल: वाहन सड़कों पर चलने लायक नहीं थे, फिर भी माल और सवारियां ढो रहे थे।
  3. टैक्स चोरी: सालों से बकाया टैक्स दबाकर बैठे वाहन मालिकों से मौके पर ही वसूली की गई।

सख्त लहजा: “कार्रवाई अभी थमी नहीं है”

“सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना हमारी प्राथमिकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। अभियान का मकसद केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।”

— ARTO विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *