Headlines

धार में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस में कन्हैयालाल यादव जिलाध्यक्ष और मनीष मकवाने नगर अध्यक्ष मनोनीत

धार। राष्ट्र, धर्म और संस्कृति संरक्षण के संकल्प के साथ काम कर रहे संगठन ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ ने धार जिले में अपने नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने कन्हैयालाल यादव को धार का नया जिलाध्यक्ष और मनीष मकवाने को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष आशीष जनक और प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष गोयल की अनुशंसा पर की गई हैं।

​यह मनोनयन धार की ऐतिहासिक भोजशाला मुक्ति आंदोलन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस वही संगठन है, जो सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में मां सरस्वती मंदिर भोजशाला की पूर्ण मुक्ति के लिए मुख्य याचिकाकर्ता के रूप में कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। इसके अलावा यह संस्था अयोध्या, काशी विश्वनाथ, श्रृंगार देवी, कृष्ण जन्मभूमि मथुरा, संभल के हरिहर मंदिर और आगरा के तेजोलय महादेव जैसे विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए कानूनी प्रयास करने का दावा करती है।

​इस नई नियुक्ति पर संगठन के प्रमुख अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों हरिशंकर जैन, विष्णुशंकर जैन, हाईकोर्ट अधिवक्ता विनय जोशी, प्रदेश समन्वयक सुनील सारस्वत और प्रदेश महामंत्री मोहित गर्ग ने प्रसन्नता जताते हुए नए मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *