Headlines

शराब दुकान के बाहर हंगामा: मैनेजर को गालियां और जान से मारने की धमकी, 3 पर केस दर्ज

धार। सुबह-सुबह शराब दुकान के बाहर गाली-गलौज और धमकी का मामला सामने आया है। नौगांव थाना क्षेत्र के जैतपुरा में अंग्रेजी शराब दुकान के मैनेजर के साथ अभद्रता करते हुए तीन युवकों ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

पुलिस के अनुसार फरियादी रंजनसिंह (40) निवासी रामकृष्ण नगर, झाबुआ (हाल मुकाम- जैतपुरा) ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 अप्रैल को सुबह करीब 5:15 बजे अंग्रेजी शराब दुकान के बाहर आरोपी आशीष, पवन और रविशंकर ने उन्हें मां-बहन की अश्लील गालियां दीं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद फरियादी ने थाना नौगांव पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(a), 351(3), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नौगांव थाना प्रभारी हीरु सिंह रावत ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक आरोपी अभी फरार है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *