Headlines

भोज नगर दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में शिव पुराण कथा आज से

धार। धार शहर के भोज नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में आज 11 अप्रैल शनिवार से 17 अप्रैल तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के मुख्य यजमान पंडित जयप्रकाश त्रिपाठी एवं मधुलता त्रिपाठी रहेंगे। इस अवसर पर 11 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे दुर्गा माता मंदिर से एक की भव्य कलश यात्रा भोज नगर से त्रिमूर्ति नगर में निकाली जाएगी। कथा का वाचक गौ सेवक मालव माटी के संत पंडित निर्मलपुरी गोस्वामी महूगांव वाले करेंगे ।कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगा। जानकारी शिव पुराण कथा के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।

2 Attachments  •  Scanne

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *