Headlines

भवानी माता बाग में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती

धार। सामाजिक न्याय और शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर फूलमाली समाज द्वारा भवानी माता बाग गार्डन में गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने एकत्र होकर उनके आदर्शों को याद किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

फूलमाली समाज द्वारा भवानी माता बाग गार्डन में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर पूर्व समाज अध्यक्ष बाबूलाल गेहलोत, मोतीलाल रत्नागर, दुलीचंद बानिवाल, वर्तमान समाज अध्यक्ष माणकचंद पटेल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष ललित डोड, महिला मंडल अध्यक्ष मोनिका चौधरी, पूर्व अध्यक्ष दुलीचंद बानिवाल एवं समाज कोषाध्यक्ष अनिल गेहलोत सहित कई वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन, उनके संघर्षों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में हेमंत देवड़ा, हीरा मौर्य, कैलाश परमार, कृष्ण देवड़ा, दिनेश मौर्य, राजू डोड, छगन परमार, रवि नागर, भारत परमार, कन्हैयालाल बोडाने, जितेन्द्र पटेल, यश डोड, मंगेश मौर्य, बलवंत डोड, योगिता गेहलोत, सीमा पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नवयुवक मंडल अध्यक्ष ललित डोड ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *