धार। धार जिला अभिभाषक संघ ने निजी गार्डन में आयोजित समारोह में नव आगंतुक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ममता जैन का स्वागत किया, वहीं स्थानांतरित हुए पीडीजे संजीव कुमार अग्रवाल और एडीजे पारस जैन को भावभीनी विदाई दी गई।
धार जिला अभिभाषक संघ द्वारा आयोजित इस संयुक्त स्वागत एवं विदाई समारोह में अध्यक्ष हितेश ठाकुर ने संघ की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए बार-बेंच के मधुर संबंध बनाए रखने की बात कही। उन्होंने नवागत पीडीजे ममता जैन को भरोसा दिलाया कि धार में न्यायिक कार्य सुचारू सहयोग के साथ आगे बढ़ेगा।
स्थानांतरित हुए पीडीजे संजीव कुमार अग्रवाल और एडीजे पारस जैन ने अपने तीन साल के कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए अधिवक्ताओं की सराहना की और धार में बिताए समय को यादगार बताया। वहीं ममता जैन ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार जताते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
समारोह में प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी और नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कुटुंब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश पावस श्रीवास्तव सहित सभी न्यायाधीश और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव संतोष जाट ने किया, जबकि आभार प्रखर सोनी ने व्यक्त किया। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
