भक्ति, उत्साह और झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
धार। नगर के भोजनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। आकर्षक झांकी, भजनों और कथा वाचन ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।
शिव महापुराण कथा के अंतर्गत चतुर्थ दिवस पर मालवा के प्रसिद्ध कथावाचक निर्मल पुरी गोस्वामी ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग बेहद रोचक और ज्ञानवर्धक शैली में प्रस्तुत किया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिव परिवार हमें एकता, समरसता और प्रेम का संदेश देता है। अलग-अलग जाति और धर्म के बावजूद एक साथ मिलकर रहने की प्रेरणा हमें शिव कथा से मिलती है।
विवाह प्रसंग ने बांधा समा
कथावाचक ने बताया कि पर्वतराज हिमालय की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर माता जगदंबा ने उनके घर पार्वती के रूप में जन्म लिया। बचपन से ही पार्वती, भगवान शिव की अनन्य भक्त थीं। जब भगवान शिव भूत-प्रेतों के साथ बारात लेकर पहुंचे तो हिमालय और उनके परिजन चौंक गए, लेकिन पार्वती ने प्रसन्नतापूर्वक शिव को पति रूप में स्वीकार किया।
इस दौरान प्रस्तुत शिव-पार्वती विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं भजनों पर मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और पूरे आयोजन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा। कथा के अंत में छप्पन भोग अर्पित किया गया।
मुख्य यजमान जयप्रकाश त्रिपाठी, मधुलता त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, साधना त्रिपाठी, तपन त्रिपाठी, शैल त्रिपाठी, शशिकांत तिवारी, किरण तिवारी ने कथावाचक निर्मल पुरी गोस्वामी, निलेश भारती, अंकित भावसार, कपिल निनामा और सन्नी होड़ा का सम्मान किया। मां दुर्गा सेवा ट्रस्ट की ओर से शिव शंकर वर्मा, सुरेंद्र बहादुर पांडेय, रामदास वैष्णव, अनीता त्रिवेदी, संगीता खड़ीकर, स्वर्णलता रेड्डी उपस्थित रहे।
लायंस क्लब से विजय मिश्रा, हर्षित मिश्रा, ओमप्रकाश सोलंकी, भारती मिश्रा, विजियारानी सोलंकी, सोनिया शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रुचि होड़ा, कविता लश्करी, राजेश वसुंधरिया शामिल हुए। इसके अलावा रुक्मणी दुबे और रेणु बजाज सहित अन्य श्रद्धालुओं ने गुरुजी का नागरिक अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जयप्रकाश त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। मीडिया समन्वयक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।
