Headlines

नवनिर्मित शिव मंदिर में 10 दिनों तक गूँजेंगे मंत्र, 11 कुंडीय महायज्ञ के साथ होगी प्राण-प्रतिष्ठा

धार। शहर के पाटीदार समाज परिसर अंबिका धाम में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जगत जननी माँ अंबिका की असीम कृपा से यहाँ नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर में ‘शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आगामी 20 अप्रैल से शुरू हुए इस 10 दिवसीय ‘शिवशक्ति सहस्त्रचंडी एवं महारुद्र 11 कुंडीय यज्ञ महोत्सव’ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

20 से 29 अप्रैल तक चलेगा उत्सव

प्राण-प्रतिष्ठा और महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ 20 अप्रैल (सोमवार) हुआ, जो 29 अप्रैल (बुधवार) तक अनवरत चलेगा। मुख्य पुजारी पं. प्रवीण शर्मा (यज्ञाचार्य) के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां दी जाएगी।

आकर्षण का केंद्र: भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा

महोत्सव के दौरान 28 अप्रैल (मंगलवार) को सुबह 9:00 बजे से ‘शिव परिवार नगर भ्रमण शोभायात्रा’ निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। ढोल-ताशों और झांकियों के साथ निकलने वाली यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबिका धाम पहुंचेगी।

आयोजन एक नजर में:

स्थान : पाटीदार समाज परिसर अंबिका धाम, धार (म.प्र.)

मुख्य आयोजन : शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा एवं 11 कुंडीय महायज्ञ।

विशेष तिथि : 28 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा (प्रातः 9 बजे)।

आयोजक : पाटीदार समाज संगठन समिति (धार-झाबुआ-इंदौर क्षेत्र)।

आमंत्रण : समिति के राधेश्याम बोरदिया, महेश रावला और रमेश पटेल ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *