Headlines

15 मिनट फोन हैंग और उड़ गए 75,000 रुपए

डेहरी में काम कर रहे युवक के साथ साइबर फ्रॉड, अज्ञात पर मामला दर्ज

धार। क्या आपके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आ रहे हैं और स्क्रीन अचानक काम करना बंद कर दे? इसे साधारण तकनीकी खराबी समझने की भूल भारी पड़ सकती है। ग्राम डेहरी में काम कर रहे एक युवक के साथ ठीक ऐसा ही हुआ। जिसे वह मोबाइल का नॉर्मल ‘अपडेट’ समझता रहा, दरअसल वह साइबर ठगों का जाल था। महज 15 मिनट में युवक के खाते से 75,000 रुपए पार कर दिए गए।

जानकारी के अनुसार घटना ग्राम डेहरी में 30 जून 2026 को दोपहर 01:04 से 01:30 बजे के बीच की है। फरियादी रिकेश पिता राधेश्याम नर्गेश (उम्र 25 साल), निवासी नरगाँवापूरा (गंधवानी) के साथ 75 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है।

फोन चालु हुआ तो उड़े 75 हजार

पीड़ित रिकेश (मोबाईल नंबर: 6264823506) ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर करीब 1:04 बजे वह डेहरी में निमोली का काम कर रहा था। उसी दौरान उसका मोबाइल अचानक हैंग हो गया और स्क्रीन पर लगातार ओटीपी आने लगे।

लगभग 15 मिनट तक फोन पूरी तरह हैंग रहा। पीड़ित को लगा कि मोबाइल में कोई सिस्टम अपडेट चल रहा है। लेकिन जैसे ही फोन सामान्य स्थिति में आया और उसने अपना खाता चेक किया, तो उसके होश उड़ गए। खाते में मौजूद 3,58,011 रुपए में से 75,000 रुपए कट चुके थे।

घटना की असल अपराध कायमी गंधवानी थाने से लाकर पेश किए जाने के कारण मामले की कायमी 09 अगस्त रविवार शाम को बाग थाने पर की गई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *