Headlines

धार में घर बुलाकर युवती से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी

आरोपी शाहनवाज के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

धार। धार शहर में घर बुलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

​पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गुलमोहर कालोनी निवासी आरोपी शाहनवाज उर्फ सिकन्दर (पिता अब्दुल सत्तार) ने अपने घर पर पीड़िता को बुलाया था। इसके बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। यह सिलसिला 1 अप्रैल 2025 दोपहर 12 बजे से लगातार जारी रहा। घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजनों के साथ 21 अगस्त शुक्रवार की शाम 7:29 बजे कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

​कोतवाली पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शाहनवाज उर्फ सिकन्दर के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m), 351(3) एवं 127(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *