Headlines

धार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : एसपी ने 10 थाना व चौकी प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

​धार। जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में अहम फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी नए आदेश के तहत जिले के कई थानों और चौकियों के प्रभारियों में फेरबदल करते हुए नई पदस्थापना की गई है।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा 21 सितंबर को जारी आदेश के तहत 5 निरीक्षकों और 5 उप निरीक्षकों सहित कुल 10 पुलिस अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

​जारी सूची के अनुसार प्रमुख पदस्थापनाएँ इस प्रकार हैं:

  • ​निरीक्षक प्रवीण ठाकरे : सादलपुर थाना प्रभारी से थाना प्रभारी सेक्टर 01, पीथमपुर।
  • ​निरीक्षक ज्योति पटेल : तिरला थाना प्रभारी से थाना प्रभारी सादलपुर।
  • ​निरीक्षक अशोक कुमार निनामा : रक्षित केन्द्र धार से थाना प्रभारी तिरला।
  • ​निरीक्षक बलदेव मुझाल्दा : रक्षित केन्द्र धार से थाना प्रभारी टाण्डा।
  • ​निरीक्षक प्रहलाद डिण्डोर : रक्षित केन्द्र धार से थाना प्रभारी नालछा।
  • ​उप निरीक्षक शरद बर्डे : मनावर थाना से थाना प्रभारी डही।
  • ​उप निरीक्षक विनय परमार : सेक्टर 01 पीथमपुर से चौकी प्रभारी दोत्रिया (थाना बदनावर)।
  • ​उप निरीक्षक सुशील यदुवंशी : चौकी प्रभारी दोत्रिया से थाना सेक्टर 01 पीथमपुर।
  • ​उप निरीक्षक रमेशचन्द्र डामोर : चौकी प्रभारी केशवी (थाना अमझेरा) से चौकी प्रभारी रिंगनोद (थाना सरदारपुर)।
  • ​उप निरीक्षक जितेन्द्र नरवरिया : चौकी प्रभारी रिंगनोद से चौकी प्रभारी केशवी (थाना अमझेरा)।

आदेश के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षकों को फील्ड में थानों की कमान सौंपे जाने तथा औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर सहित संवेदनशील इलाकों में हुए इन बदलावों से क्षेत्र में पुलिसिंग और गश्त व्यवस्था में नई गति आने की उम्मीद है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *