Headlines

हॉस्टल में ‘दबंगई’ : महिला अधिकारी और पति पर FIR, अधीक्षिका के बाल खींचकर पीटा; SC-ST एक्ट में केस

धार। जिले की धरमपुरी तहसील के आदिम जाति जूनियर कन्या छात्रावास में हुई हंगामे व मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी हैं। पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी राजकुमारी शर्मा व उनके पति सचिन शर्मा के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित बीएनएस की आधा दर्जन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी महिला अधिकारी बिना अनुमति के हॉस्टल में प्रवेश किया व जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की थी। हॉस्टल अधीक्षिका कलाबाई पिता रुखडिया चौहान के अनुसार पुराने विवाद को लेकर हाॅस्टल में बिना अनुमति के अन्दर घुसे व मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया था। मारपीट के दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसको लेकर भी पुलिस ने संज्ञान लिया है। इधर खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

यह था मामला

मप्र स्थापना दिवस पर धरमपुरी के आदिम जाति जूनियर कन्या छात्रावास में मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया था। अधीक्षिका कला चौहान ने पुलिस को बताया कि 1 नवंबर को छात्रावास में स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। छात्राएं उनके साथ रंगोली बना रही थीं। इसी दौरान राजकुमारी ठाकुर अपने पति के साथ हॉस्टल पहुंचीं तथा अधीक्षिका के राजकुमारी ने उनके बाल पकड़कर गला पकड़ा और थप्पड़ मारने लगीं। उनके पति के हाथ में लकड़ी और पत्थर थे। अधीक्षिका को बचाने आईं छात्राओं और कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई की गई और पत्थर फेंके गए। अधीक्षिका के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश के चलते हॉस्टल पहुंचकर हंगामा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *