धार : ओवरलोडिंग और मनमाना किराया वसूलने वाली 13 बसें धरायीं, परिवहन विभाग ने वसूला 1 लाख 7 हजार रुपये का समन शुल्क
धार। सड़कों पर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले बस संचालकों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मनमाने किराये, क्षमता से अधिक सवारियां भरने और अधूरी कागजी औपचारिकताओं के सहारे दौड़ रही बसों पर लगाम कसने के लिए जिले भर में सघन जांच शुरू की गई…
