Headlines

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, लघुनाटिका ने बांधा समा

अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन हुआ

धार। जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह 2026 उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संदेश दिया, वहीं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रेरित किया गया।

प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन एवं आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक नीना विक्रम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

बाबा साहेब का योगदान अविस्मरणीय

मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान निर्माण के साथ समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

विशेष सप्ताह के तहत आयोजन

विशिष्ट अतिथि निलेश भारती ने बताया कि 8 से 14 अप्रैल तक अम्बेडकर जयंती सप्ताह के रूप में जिलेभर में जागरूकता और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम में नीट परीक्षा पास कर एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को ‘महर्षि वाल्मीकि प्रोत्साहन योजना’ के तहत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लघुनाटिका ने दिया संदेश

स्थानीय कलाकारों ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर आधारित लघुनाटिका प्रस्तुत की, जिसमें शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *