Headlines

युवा अधिवक्ता यश नागिया सुप्रीम कोर्ट में मप्र शासन के पैनल वकील नियुक्त

नागिया सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार का रखेंगे प्रभावी और सशक्त पक्ष

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के लिए एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। जिले के होनहार और युवा अधिवक्ता यश नागिया को मध्यप्रदेश शासन द्वारा देश की सर्वोच्च अदालत, माननीय सुप्रीम कोर्ट (नई दिल्ली) में पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इस नियुक्ति के बाद अब यश नागिया सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार का पक्ष प्रभावशाली और सशक्त रूप से रखेंगे।

​नागिया की कम उम्र में बड़ी उपलब्धि

​अल्पायु में देश की सबसे बड़ी अदालत में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी मिलना कोई छोटी बात नहीं है। विधि क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलना अधिवक्ता यश नागिया की उत्कृष्ट प्रतिभा, सतत कड़ा परिश्रम, प्रभावी कार्यशैली, न्याय के प्रति अटूट समर्पण का सीधा प्रमाण है। इस बड़ी सफलता के बाद न केवल धार जिले में, बल्कि पूरे मालवा अंचल के कानूनी और सामाजिक हलकों में हर्ष और गौरव का माहौल है।

दिग्गजों ने दी बधाई

​यश नागिया की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रितिनिधियों और वरिष्ठ जनों ने खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, धार विधायक नीना वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता विशाल बाहेती, भाजपा नेता शेखर यादव ने बधाई दी। इसके साथ ही जिले के तमाम वरिष्ठ अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

“धार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा”

शुभचिंतकों और वरिष्ठ वकीलों ने अटूट विश्वास व्यक्त किया है कि अधिवक्ता यश नागिया अपनी बेहतरीन कानूनी समझ, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावशाली पैरवी के दम पर सुप्रीम कोर्ट में मध्यप्रदेश शासन का पक्ष मजबूती से रखेंगे। वे इस नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए न केवल प्रदेश का हित सुरक्षित करेंगे, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर धार जिले का नाम भी गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *