Headlines

धार में खुलेआम चल रहा था जुआ, पुलिस ने घेराबंदी कर 6 आरोपियों को दबोचा

दौलत नगर में ताश के पत्तों पर दांव लगाते 6 जुआरी गिरफ्तार, 5700 और ताश जब्त

धार। शहर में अवैध गतिविधियों और ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस की विशेष टीम ने दौलत नगर क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी और नकदी राशि जब्त की गई है।

यह मामला शुक्रवार, 24 जुलाई की शाम का है। कोतवाली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सटीक सूचना मिली थी कि दौलत नगर स्थित जितेंद्र के घर के बाहर कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। शाम करीब 6:50 बजे पुलिस टीम दो स्वतंत्र राहगीर साक्षियों को साथ लेकर मौके पर पहुँची। दूर से देखने पर आरोपी ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाते नजर आए। पुलिस बल और साक्षियों की मदद से घेराबंदी कर मौके से 6 आरोपियों को पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान:

  1. विक्रम वर्मा (29) निवासी शास्त्री कॉलोनी, धार
  2. सरफराज शाह (30) निवासी दिलावरा रोड, धार
  3. अजय मलैया (25) निवासी फांसीवाली टेकड़ी नोगांव, धार
  4. धर्मेंद्र परमार (35) निवासी फांसीवाली टेकड़ी नोगांव, धार
  5. भारत बर्गुडा (40) निवासी मोदी पेट्रोल पंप के पीछे, धार
  6. गोलू उर्फ चेतन मावी (27) निवासी दशहरा मैदान, धार

पूछताछ में आरोपी जुआ खेलने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सके। पुलिस ने मौके से फड़ और आरोपियों के कब्जे से कुल 5,700 रुपए की नकद राशि तथा 52 ताश के पत्ते जप्ती पत्रक के आधार पर जब्त किए।

आरोपियों का यह कृत्य 13 जुआ एक्ट के तहत दंडनीय पाया गया। चूंकि यह अपराध जमानतीय है और इसमें 7 वर्ष से कम की सजा का प्रावधान है, इसलिए आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराकर मौके से स्वतंत्र छोड़ दिया गया। जब्त माल को मालखाने में जमा कर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और आगे की विवेचना जारी है।

शहर में अवैध जुए के अड्डों पर पुलिस की इस सीधी कार्रवाई से सट्टेबाजों और जुआरियों में हड़कंप मचा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अवैध कारनामों पर आगे भी सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *