Headlines

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान : 9 अक्टूबर को तिरला की जगह अब बाग में सजेगा जिला स्तरीय मंच

धार। धार जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के जिला स्तरीय आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन विकासखंड तिरला में होना था, लेकिन अब पूरी रूपरेखा बदलते हुए इसके लिए विकासखंड बाग को नया केंद्र चुना गया है।

​कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने एक संशोधित आदेश जारी कर इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि की है। आदेश के तहत अपरिहार्य कारणों से आयोजन स्थल में यह परिवर्तन किया गया है। तारीख में कोई बदलाव नहीं है—यह कार्यक्रम तय समय यानी 9 अक्टूबर 2026 को ही होगा। स्थल बदलने के बावजूद अभियान से जुड़ी बाकी सभी निर्धारित गतिविधियां पूर्व आदेश के अनुसार ही जारी रहेंगी।

​वेन्यू बदलते ही जिला प्रशासन ने बाग में आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी जरूरी व्यवस्थाएं और प्रशासनिक इंतज़ाम पूरे करने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सके और आमजन तक अभियान का लाभ सुचारू रूप से पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *