Headlines

sunilyadav.mt

21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर अलर्ट हुआ धार प्रशासन

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तय किए पार्किंग स्थल धार। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (Re-NEET UG – 2026) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए धार जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आगामी 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए…

Read Full News

धार पुलिस की मानवीय पहल : वंश अमलियार को मिली बाल आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति

धार। धार जिला पुलिस कार्यालय में शुक्रवार एक अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा दिवंगत प्रधान आरक्षक पवन अमलियार के पुत्र वंश अमलियार को अनुकंपा नियुक्ति के तहत ‘बाल आरक्षक’ पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस विशेष अवसर पर धार की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर, रक्षित निरीक्षक…

Read Full News

धार का बदनावर बना आधुनिक बागवानी का गढ़ : शेडनेट में ब्लूबेरी और विदेशी फूलों की खेती देख मुख्य सचिव अभिभूत

पारंपरिक खेती छोड़ मुनाफे की राह पर धार के किसान, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सराहा ‘चमत्कारी नवाचार’ धार। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार को धार जिले के विकासखंड बदनावर के ग्राम रूपाखेड़ा और तिलगारा का दौरा किया। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों द्वारा कृषि क्षेत्र में किए…

Read Full News

खेतों से मोटर चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की मशरूका बरामद

तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों के नेटवर्क और लगातार पतारसी से बदनावर पुलिस को मिली सफलता धार। क्षेत्र के किसानों की रातों की नींद उड़ाने वाले चोरों पर बदनावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खेतों से कृषि मोटर चोरी करने वाले एक शातिर अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को सलाखों के…

Read Full News

कोद में फिल्मी स्टाइल में बवाल : जमीन विवाद में दो पक्षों ने एक-दूसरे का किया अपहरण, पोल से बांधकर पीटा, महिला भी घायल

धार। जिले के थाना कानवन अंतर्गत ग्राम कोद में जमीन जोतने के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि पूरा इलाका जंग के मैदान में तब्दील हो गया। फिल्मी अंदाज में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के लोगों को जबरन गाड़ियों में ठूंसा और अगवा कर लिया। इस खूनी संघर्ष में लात-घूंसे, लट्ठ चले और एक…

Read Full News

धार नगर पालिका कार्यालय में तोड़फोड़, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित 12 नामजद लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज

सीएमओ की शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर, सीसीटीवी से अन्य आरोपियों की तलाश धार। धार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 18 जून को दोपहर के समय शासकीय कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार के नेतृत्व में…

Read Full News

मप्र स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 23 अधिकारियों के तबादले, धार भेजे गए पुष्पेंद्र सस्तिया

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से 23 लोक सेवकों (अधिकारियों) के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय (वल्लभ भवन, भोपाल) द्वारा आज जारी आदेश संख्या 1093/133669/2026/20-1 के तहत, इन अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नए…

Read Full News

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर : मध्यप्रदेश सरकार ने सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन किए निरस्त

अवैध शराब परिवहन, कूटरचित परमिटों के उपयोग और राजस्व को नुकसान पहुँचाने जैसे गंभीर आरोप सोम डिस्टिलरीज समूह पर भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कदम उठाते हुए सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों के लिए वर्ष 2026-27 के आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण संबंधी आवेदन निरस्त कर दिए हैं।…

Read Full News

शादी समारोह से घर लौट रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर बाइक सवार फरार

रात 11 बजे टावर चौराहे पर सन्नाटे और अंधेरे का फायदा उठाया बदमाशों ने धार। जिले के मनावर शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात टावर चौराहे पर एक दिलदहला देने वाली झपटमारी (स्नैचिंग) की वारदात सामने आई है, जहाँ एक अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने शादी से लौट रही महिला के गले…

Read Full News

कॉर्पोरेट जासूसी : हैटिच कंपनी के लैब से सीक्रेट डेटा चुराकर वॉट्सऐप पर बेचा, दो कर्मचारी धराए

इंदौर के अश्वनी और साथी मनजीत ने मोबाइल से खींचे थे गोपनीय तकनीकी दस्तावेजों के फोटो, प्रकरण दर्ज धार। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से कॉर्पोरेट जगत को हिला देने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। पीथमपुर सेक्टर 5 स्थित जानी-मानी कंपनी ‘हैटिच इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ का बेहद गोपनीय तकनीकी डेटा और लैब के सीक्रेट दस्तावेज…

Read Full News