Headlines

जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, 102 आवेदन आए; कलेक्टर ने कहा- समय पर करें समाधान

धार। मंगलवार को हुई जनसुनवाई में जिलेभर से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल 102 आवेदन आए, जिन पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर आवेदन पर समय-सीमा में कार्रवाई हो। उन्होंने साफ कहा कि जनसुनवाई आम लोगों की समस्याएं सुलझाने का सबसे अहम जरिया है, इसलिए किसी भी आवेदन को हल्के में न लें।

कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ काम हो, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

जनसुनवाई में डूब प्रभावितों को सुविधाएं दिलाने, पेसा एक्ट लागू करने, विधवा पेंशन, सर्पदंश पर सहायता, दिव्यांगों को ट्रायसिकल, नाली निर्माण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, अनुकंपा नियुक्ति, निजी जमीन पर कब्जे, संबल योजना, प्रधानमंत्री आवास, इलाज के लिए सहायता और वृद्धा पेंशन जैसी समस्याएं सामने आईं।

जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और कई मामलों में मौके पर ही प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *