Headlines

प्रेम विवाह से नाराज़ मायके पक्ष का घर में घुसकर हंगामा, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी

धार। जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में एक प्रेम विवाह को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक रूप लेता नजर आया। मायके पक्ष के लोगों ने देर रात घर में घुसकर गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना अमझेरा में जया पति नितेश चौहान (22) निवासी मोरगाँव की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। फरियादिया के अनुसार उसने करीब दो वर्ष पूर्व नितेश चौहान से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद दोनों बाहर रह रहे थे।
बताया गया कि घटना से दो दिन पहले ही जया अपने ससुराल मोरगाँव रहने के लिए आई थी। इसी दौरान 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:50 बजे उसके पिता सहित अन्य आरोपी—गोरधन, संगीताबाई, मांगुबाई और आशीष—उसके घर में जबरन घुस आए।
आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर अश्लील गालियां दीं और घर में लगे कैमरे व बल्ब में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, फरियादिया और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने 7 अप्रैल 2026 को मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *