Headlines

नकाबपोश बदमाशों का रात में हमला, मोबाइल-नकदी और बाइक लूटकर फरार

धार। जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में देर रात सुनसान सड़क पर लूट की वारदात सामने आई है। चार नकाबपोश बदमाशों ने दो लोगों को रोककर मारपीट की और मोबाइल, नकदी सहित बाइक लूटकर फरार हो गए।
थाना अमझेरा में सीताराम पिता बाबूलाल पाटीदार (42) निवासी ग्राम लबरावदा की शिकायत पर अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
फरियादी के अनुसार, वह अपने दोस्त राजाराम पिता रामकिशन पाटीदार (45) के साथ 6 अप्रैल 2026 की रात एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। दोनों अपने नौकर के घर आयोजित कार्यक्रम में गए थे और रात करीब 10:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल (MP11ZL6930) से वापस घर लौट रहे थे।
इसी दौरान ग्राम ग्वालमगरी के पास गौशाला के नजदीक सुनसान सड़क पर चार अज्ञात बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर आ गए और उन्होंने दोनों को रोक लिया।
बदमाशों ने सीताराम से उसका वीवो Y12 मोबाइल (एयरटेल सिम सहित) छीन लिया, वहीं राजाराम की जेब में रखे 120 रुपये, उसका मोबाइल फोन और हाथ में पहना चांदी का कड़ा भी लूट लिया। इतना ही नहीं, बदमाश उनकी मोटरसाइकिल भी लेकर फरार हो गए।
लूट के दौरान बदमाशों ने राजाराम को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ में चोट आई है।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *