Headlines

धार में शिकायत वापस लेने का दबाव : युवक को तूफान गाड़ी में अपहरण कर पीटा

कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज की एफआईआर

धार। धार के विनायक हॉस्पिटल के सामने उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पुरानी शिकायत को रफा-दफा कराने के लिए कुछ दबंगों ने दिनदहाड़े एक युवक को जबरन गाड़ी में खींच लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

​मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 10 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे लुन्हेरा बुजुर्ग (थाना धरमपुरी) निवासी 24 वर्षीय दीपक पिता रंजीत मौर्य को आरोपियों ने जबरदस्ती तूफान गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि लुन्हेरा बुजुर्ग निवासी प्रहलाद पिता मुन्नालाल तथा भूरियाकुआ निवासी राजू पिता चतरसिंह और बबलू निगवाल ने पूर्व में की गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए दीपक के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की।

​पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने 13 सितंबर रविवार की शाम 7:05 बजे आरोपी प्रहलाद, राजू और बबलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 296(ए), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है, वहीं इस कानूनी कार्रवाई के बाद इलाके में आपसी रंजिश के मामलों में पुलिस की सक्रियता और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी पर नज़र बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *