Headlines

धार : तोरनोद के पास 20 वर्षीय युवक के पेट में घोंपा चाकू

जांच के बाद नौगाँव पुलिस ने बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों पर दर्ज किया मामला

धार। धार–नागदा मार्ग पर रात के सन्नाटे में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक पर अचानक चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बिना किसी विवाद या बातचीत के बाइक सवार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घटना 12 अक्टूबर की रात करीब 8:20 से 8:25 बजे के बीच की है। बड़ा उमरिया निवासी 20 वर्षीय विजय (पिता रतनसिंह सिसौदिया, जाति लोधा) धार–नागदा रोड पर तोरनोद टोल टैक्स से लगभग 5 किलोमीटर उत्तर दिशा में मौजूद थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उन्होंने बिना कुछ कहे सीधे विजय के पेट के दाहिनी ओर चाकू से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। भागते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले में प्राथमिक जांच (रोजनामचा साना क्रमांक 733/2026, दिनांक 16.10.2026) पूरी होने के बाद 24 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 2:27 बजे नौगाँव थाने में विधिवत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब पुलिस घटना स्थल के आसपास के मार्गों, टोल टैक्स के फुटेज और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *