Headlines

धार-मांडू आ रहे हैं? तो पहले पढ़ लें यह ट्रैफिक प्लान! भारी वाहनों की एंट्री बैन, रूट डायवर्ट और पार्किंग के बदले नियम

ब्रिक्स के प्रतिनिधि मंडल के 12 जून को मांडव आने पर बदला ट्रैफिक रूट

धार। अगर आप ऐतिहासिक नगरी माण्डू की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने या किसी जरूरी काम से इस ओर निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। माण्डू में सुगम यातायात व्यवस्था और जाम के हालातों से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने एक बड़ा ट्रैफिक प्लान जारी किया है। भारी वाहनों की एंट्री पर जहां पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है, वहीं पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए पार्किंग के नियम भी बदल दिए गए हैं।

​सफर पर निकलने से पहले पुलिस की इस नई गाइडलाइन को अच्छे से समझ लें, ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

​भारी और मध्यम वाहनों के लिए ‘नो एंट्री’ (रूट डायवर्जन प्लान)

​ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस ने भारी वाहनों के रूट में भारी बदलाव किया है:

  • धार की तरफ से आने वाले वाहन: धार की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों के लिए लुन्हेरा फाटे से माण्डू की तरफ प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को अब गुजरी रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
  • धामनोद और धरमपुरी की तरफ से आने वाले वाहन: इस रूट से आने वाले भारी एवं मध्यम वाहनों के लिए तारापुर घाटी-माण्डू की तरफ नो-एंट्री रहेगी। इन वाहनों को ब्राह्मणपुरी से डायवर्ट किया जाएगा। ये सभी वाहन गुजरी मार्ग से होते हुए धार की तरफ आवागमन कर सकेंगे।

मुख्य सड़कों पर गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई

​माण्डू के प्रमुख दर्शनीय स्थलों और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है:

  • जामी मस्जिद और अशर्फी महल: इस ऐतिहासिक क्षेत्र के सामने अब किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है।
  • माण्डू फाटा से मीरा की जिरात: इस मार्ग के बीच आने वाले सभी होटल, लॉज और ढाबों के सामने मुख्य मार्ग पर गाड़ियां पार्क करना प्रतिबंधित रहेगा।
  • जामी मस्जिद से राजनंदिनी होटल: इस मार्ग पर मुख्य सड़क को पूरी तरह क्लियर रखा जाएगा, यहां वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।

सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए नई पार्किंग व्यवस्था

​अगर मुख्य मार्गों पर पार्किंग बैन है, तो गाड़ियां कहां खड़ी होंगी? इसके लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं:

क्षेत्र/यात्री

निर्धारित पार्किंग स्थल

पर्यटक व आम नागरिक (जामी मस्जिद क्षेत्र में घूमने वाले)

चतुर्भुज राम मंदिर के पीछे वाला मैदान

स्थानीय निवासी (जामी मस्जिद से राजनंदिनी होटल मार्ग के निवासी)

छप्पन महल के पीछे निर्धारित स्थान (दो पहिया और चार पहिया वाहन)

विशेष नोट: यातायात पुलिस ने साफ किया है कि इस तय व्यवस्था के अलावा भी यदि जमीनी स्तर पर जरूरत पड़ती है, तो प्रमुख चौराहों और तिराहों से वाहनों को डायवर्ट किया जा सकता है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें और असुविधा से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *