Headlines

अधिक मास के पावन अवसर पर गूंजे मंत्र, लोक कल्याण के लिए संपन्न हुआ भव्य लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

धार। शहर में धार्मिक अनुष्ठानों की बयार बह रही है। इसी कड़ी में लोक कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आंकडेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट और राजस्थानीय आद्यगोड़ ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया। अधिक मास के अत्यंत शुभ संयोग पर आयोजित इस महायज्ञ में समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। यह पूरा धार्मिक अनुष्ठान समाज के पूजनीय लक्ष्मीनारायण मंदिर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

31 जोड़ों ने दी आहुति, 90 से अधिक परिवारों ने बटोरीं खुशियां

आद्यगोड़ समाज के अध्यक्ष डॉ. अशोक शास्त्री और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंडित अनूप शर्मा (महू वाले) ने बताया कि अधिक मास का महीना सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस पुण्य काल का लाभ उठाने और संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए इस महायज्ञ का संकल्प लिया गया था। समाज के 31 भाग्यशाली जोड़ों ने मुख्य वेदियों पर बैठकर आहुतियां दीं। यज्ञ में धार और आसपास के लगभग 90 से अधिक ब्राह्मण परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जहाँ एक तरफ यज्ञशाला से वेदमंत्रों की गूंज आ रही थी, वहीं दूसरी तरफ महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।

इनका रहा सराहनीय योगदान

इसमें समाज के सर्वप्रथम ओमप्रकाश त्रिवेदी, प्रवीण शर्मा, सुरेश तिवारी, कमलेश मिश्रा, अशोक शर्मा, अरुण शर्मा, दिलीप शर्मा, सुनील शर्मा, नितिन शर्मा, निरंजन उपाध्याय, संतोष जोशी, कैलाश शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, प्रीतेश जोशी, तन्नू महाराज, संतोष शर्मा, प्रकाश शर्मा, पुनीत तिवारी, अनिल शर्मा, अश्विन शर्मा, ओम पांडे, सुभाष जोशी, लोकेश शर्मा, मोनू मिश्रा, अमित प्रधान, देव पांडे आदि का सहयोग सराहनीय रहा। जानकारी पंडित प्रवीण शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *