Headlines

140 CCTV कैमरों की मदद से बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 मोटरसाइकिलें बरामद

रेकी कर सुनसान जगहों से उड़ाते थे बाइक

धार। इंडस्ट्रियल एरिया पीथमपुर में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, साथ ही दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

थाना सेक्टर-1 पीथमपुर क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी ओ.पी. अहीर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और लगभग 140 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद नूतन नगर, पीथमपुर से आरोपी सुनील (27 वर्ष, निवासी ग्राम पांचरिया, जिला इंदौर) और दो विधि विरुद्ध बालकों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी दिन और रात में क्षेत्र की रेकी कर सुनसान स्थानों से गाड़ियाँ चुराते थे।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी ओपी अहीर, उप निरीक्षक केके परिहार, सहायक उप निरीक्षक नितिन पाटील और पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस फिलहाल आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और अन्य थाना क्षेत्रों से जुड़ी चोरी की वारदातों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे क्षेत्र में अन्य वाहन चोरी के मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *