धार, झाबुआ एवं अलीराजपुर के वैश्य एल्डरमैन एवं विशिष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान
धार। देशभर के वैश्यों के प्रमुख सामाजिक संगठनों में से एक वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के धार संभाग अंतर्गत धार, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले का संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार, 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे पार्वती ग्रीन गार्डन, मोहनखेड़ा में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री एवं वैश्य महासम्मेलन के शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल एवं भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल होंगे।
सम्मेलन के दौरान तीनों जिलों की नगर पालिका एवं नगर परिषदों में मनोनीत वैश्य एल्डरमैन का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले वैश्य समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजक प्रदेश महामंत्री एवं धार संभाग प्रभारी निर्मल अग्रवाल तथा धार संभाग अध्यक्ष विनोद बाफना हैं।
सम्मेलन में धार, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले की मुख्य इकाई, महिला इकाई एवं युवा इकाई के प्रदेश, संभाग, जिला, तहसील एवं नगर स्तर के सभी पदाधिकारी, वार्षिक कार्यक्रमों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी तथा सक्रिय वैश्यजन बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे।
यह जानकारी वैश्य महासम्मेलन मप्र धार जिला अध्यक्ष आशीष गोयल ने दी।
