Headlines

धार में युवती का पीछा कर फोटो वायरल करने की धमकी

विरोध करने पर परिवार से गाली-गलौज व जातिसूचक अपमान, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

धार। एक युवती का बुरी नीयत से पीछा करने और उसकी निजी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। जब पीड़िता अपने परिवार के साथ आरोपी को समझाने पहुँची, तो आरोपी और उसके पिता ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की शिकायत पर नौगाँव थाना पुलिस ने पिता और पुत्र के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

यह वारदात धार के संजय कॉलोनी स्थित आरोपी के घर पर 18 अगस्त मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे के बीच घटित हुई। पीड़िता के अनुसार, संजय कॉलोनी निवासी प्रियांशु सक्सेना लंबे समय से बुरी नीयत से उसका पीछा कर रहा था और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस बात की शिकायत लेकर जब पीड़िता अपने माता-पिता और भाई के साथ प्रियांशु के घर पहुँची, तो प्रियांशु और उसके पिता विजय सक्सेना ने मिलकर उनके साथ माँ-बहन की अश्लील गालियाँ दीं, जातिगत अपमान किया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

पीड़िता की तहरीर पर नौगाँव पुलिस ने 19 अगस्त बुधवार की शाम 7:49 बजे त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों प्रियांशु सक्सेना और विजय सक्सेना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(A), 78(2), 351(3), 3(5) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v-a) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *