Headlines

धारदार हथियार से लूट का प्रयास करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

कुक्षी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घेराबंदी कर दबोचा

धार। सुनसान मोड़ पर धारदार हथियार से हमला कर राहगीर को लूटने की साजिश को कुक्षी पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को घेराबंदी कर धरदबोचा।

​यह घटना 31 जुलाई की शाम करीब 6 बजे घटी, जब रेबड़दा (थाना डही) निवासी अंबालाल पिता बरकतसिंह तड़वाल ग्राम धुलसर से आगे छोटी पुलिया मोड़ से गुजर रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर फालिया से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और लूट का प्रयास किया। फरियादी की शिकायत पर कुक्षी पुलिस ने अपराध क्रमांक 335/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 229(बी), 309(6) एवं 312 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन, एएसपी विजय डाबर, एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए निमथल-लांगसरी क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • सुनील (18 वर्ष), पिता करम सिंह भूरिया, निवासी ग्राम कुंडली विलटपुरा, थाना बाग।
  • लोकेश (20 वर्ष), पिता भंगड़ा मसानिया, निवासी तड़वी फल्या झड़ामली, थाना टांडा।
  • ठाकुर (18 वर्ष), पिता सुमन बामनिया, निवासी बामनिया फल्या झड़ामली, थाना टांडा।

​कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और घातक हथियार (फालिया) बरामद कर लिया है। इस सफल अभियान में उप निरीक्षक अनु बघेल, उप निरीक्षक प्रकाश अलावा, चौकी प्रभारी डेहरी सुरेंद्र, भूपेंद्र खर्तिया, प्रधान आरक्षक प्रमोद (825), सोनू चौहान (143), आरक्षक शादर (891), विपिन (997) तथा आरक्षक ओमप्रकाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

​पुलिस सभी आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस इनसे गहन पूछताछ करेगी, जिससे क्षेत्र में हुई अन्य अनसुलझी लूट और आपराधिक वारदातों के खुलासे होने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *