Headlines

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: जनजातीय कार्य विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण, कई जिलों के अधिकारी बदले

पारुल जैन होंगी धार में जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास की प्रभारी सहायक आयुक्त

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय द्वारा आज प्रशासनिक आधार पर एक बड़ा निर्णय लेते हुए कई शासकीय सेवकों के तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश जारी किए गए हैं। प्रमुख सचिव द्वारा जारी इस आदेश के तहत विभाग के विभिन्न स्तर के अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। यह कदम सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 22 मई 2026 को जारी स्थानांतरण नीति के अनुपालन में उठाया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसी क्रम में, जिला हरदा की जिला संयोजक पारुल जैन को अब स्थानांतरित करते हुए जिला धार में जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास का प्रभारी सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, शिवानी गुप्ता (अपर संचालक) को अनुसूचित जाति विकास भोपाल से हटाकर जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजनाऐं भोपाल में अपर संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। पी.के. पाण्डेय, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार पाण्डेय और गणेश भावर सहित कई अन्य उपायुक्तों और सहायक आयुक्तों के कार्यक्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

इस आदेश के भविष्य के प्रभाव को लेकर सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश तय किए हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त होना होगा, ऐसा न होने पर उन्हें एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया जाएगा और पुराने स्थान से उनका वेतन आहरण पूरी तरह बंद हो जाएगा। अनुसूचित क्षेत्रों से गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में ट्रांसफर होने वाले अधिकारियों को तब तक रिलीव नहीं किया जाएगा जब तक उनका रिप्लेसमेंट जॉइन न कर ले। इन सख्त शर्तों से यह स्पष्ट है कि सरकार आने वाले दिनों में जनजातीय और अनुसूचित जाति विकास से जुड़ी योजनाओं की गति को प्रभावित किए बिना प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करना चाहती है।

अधिकृत आदेश की कॉपी और तबादलों की लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे :

MP AC Transferorder_8_AD_Adm_E-1343819_CTD-0532-2026-GEN-EST-CTD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *