नीट-यूजी 2026: 41 छात्र रहे अनुपस्थित; कड़े पहरे में मुकम्मल हुई व्यवस्था
धार। देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए रविवार को जिले में ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा’ (NEET-UG) का आयोजन हुआ। धार शहर के तीन केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में प्रशासन की सख्ती और चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच 1698 छात्र-छात्राएं डॉक्टर बनने का सपना लिए शामिल हुए। कुल 1739 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 41 छात्र अनुपस्थित रहे।
कलेक्टर पहुंचे केंद्रों पर, सिटी मजिस्ट्रेट ने संभाली कमान
परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी खुद मैदान में उतरे। उन्होंने तीनों परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा और बैठक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए थे:
- सिटी मजिस्ट्रेट: एसडीएम राहुल गुप्ता को शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- सेंटर मजिस्ट्रेट: तीन केंद्रों पर तीन नायब तहसीलदार पंकज यादव, अनीता बरेठा और महिमा मिश्रा तैनात रहे।
इन 3 केंद्रों पर हुई परीक्षा
- महाराजा भोज पीजी कॉलेज
- शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय क्रमांक-1
- शासकीय आनंद उ.मा. विद्यालय क्रमांक-2
बिजली से लेकर इलाज तक की रही तैयारी
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए डिप्टी कलेक्टर आशा परमार (नोडल अधिकारी) और सिटी कोऑर्डिनेटर दीपक अग्रवाल (प्राचार्य, नवोदय बदनावर) के बीच बेहतर तालमेल दिखा।
इन विभागों ने निभाया अपना रोल
- पुलिस: CSP सुजावल जग्गा के नेतृत्व में केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
- हेल्थ: सीएमएचओ टीम किसी भी आपात स्थिति के लिए अलर्ट रही।
- नगर निगम व विद्युत: निर्बाध बिजली आपूर्ति और साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।
टीम वर्क की जीत
जिला शिक्षा अधिकारी केशव वर्मा, रवि गोस्वामी और पूरी नोडल टीम की सक्रियता से पूरे जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय स्थिति या अव्यवस्था की खबर नहीं आई। परीक्षा पूरी तरह से व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।
