Headlines

धार के डायमंड पार्क में दिनदहाड़े चोरी : अलमारी का लॉकर तोड़कर 4.38 लाख रुपये नकद पार

छत पर लग रहा था सोलर प्लांट, नीचे चोरों ने किया हाथ साफ

​धार। जब घर के लोग छत पर धूप से बिजली बनाने की तैयारी में जुटे थे, ठीक उसी वक्त नीचे कमरों में अज्ञात चोरों ने हाथ की सफाई दिखा दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गए।

​घटना धार के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामपुरा स्थित डायमंड पार्क की है। 1 अक्टूबर बुधवार की दोपहर 2:00 से 4:00 बजे के बीच, फरियादी मोईन (30 वर्ष), पिता फैयाज शेख अपने मकान की छत पर सोलर प्लांट लगाने के काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश मकान के भीतर घुसे और अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे 4,38,200 रुपये नकद चुरा लिए। जब फरियादी नीचे पहुंचे, तब चोरी का खुलासा हुआ।

​फरियादी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने 1 अक्टूबर की रात 9:03 बजे अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रिहायशी इलाके में दोपहर के समय हुई इस बड़ी चोरी से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है; पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की पहचान कर नकदी बरामद करने के प्रयास में जुटी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों का पता लग गया है, कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा पुलिस द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *