Headlines

कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने जिलेवासियों से की खास अपील

धार में हाई अलर्ट: भोजशाला प्रकरण पर कोर्ट का फैसला जल्द

धार | धार जिले के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के संरक्षित स्मारक (भोजशाला) को लेकर आने वाले संभावित अदालती फैसले के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिले में शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने एक महत्वपूर्ण वीडियो संदेश जारी कर नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

​”अफवाहबाजों पर प्रशासन की पैनी नजर”

​कलेक्टर ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया है कि न्यायालयीन निर्णय के समय असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा:

“न्यायालय का निर्णय आना अपेक्षित है, ऐसे में जिले के सभी नागरिक शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।”

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

​प्रशासन ने सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ा दी है। कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि:

  • ​जिला प्रशासन हर तरह की सूचनाओं और खबरों पर अपनी ‘तीसरी आंख’ जमाए हुए है।
  • ​यदि कोई व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली या भ्रामक पोस्ट शेयर करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
  • ​भ्रामक खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *