Headlines

शादीशुदा महिला को अगवा कर बंधक बनाया, हफ्तों तक किया दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज

गुमशुदगी की जांच के बाद राजोद पुलिस ने पीडिता को किया दस्तयाब

धार। जिले के राजोद थाना क्षेत्र के एक गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने न सिर्फ एक महिला को उसके ससुराल से जबरन अगवा किया, बल्कि उसे हफ्तों तक कमरे में बंद रखकर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने गुमशुदगी की जांच के बाद पीड़िता को दस्तयाब किया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

आधी रात को मुंह दबाकर किया अगवा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:00 बजे की है। पीड़िता अपने ससुराल राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम में थी, तभी गाँव का ही रहने वाला आरोपी राहुल (पिता रमेश प्रजापत कुम्हार) वहाँ पहुँचा। आरोपी ने डरा-धमकाकर महिला का मुंह दबा दिया और उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अगवा कर ले गया।

सागौर कुटी के कमरे में बनाया ‘बंधक’, ढाया जुल्म

आरोपी महिला को सागौर कुटी स्थित अपने एक किराये के कमरे पर लेकर पहुँचा। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में जो आपबीती बताई, वह रूह कंपा देने वाली है। आरोपी रोजाना महिला को कमरे में बंद करता और बाहर से ताला लगाकर खुद कंपनी में काम करने चला जाता था। अगवा करने के अगले ही दिन आरोपी ने महिला के साथ जूते-चप्पलों से बेरहमी से मारपीट की। महिला के बाल पकड़कर उसका सिर दीवार में दे मारा, जिससे उसके सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं। डराने-धमकाने और मारपीट के दम पर आरोपी राहुल ने कई दिनों तक महिला को बंधक बनाए रखा और उसके साथ बार-बार जबरन गलत काम (बलात्कार) किया।

‘गुम इंसान’ की फाइल खुली, तो सामने आया खौफनाक सच

घटना के बाद से ही महिला लापता थी, जिसकी तलाश में राजोद पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 27/26 दर्ज किया था। काफी मशक्कत के बाद जब पुलिस ने महिला को आरोपी के चंगुल से दस्तयाब किया, तब जाकर इस पूरे खौफनाक राज से पर्दा उठा। यही कारण है कि घटना अप्रैल की होने के बावजूद मामला 13 जून की रात 08:31 बजे दर्ज हो सका। राजोद पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी राहुल प्रजापत के खिलाफ कानून का शिकंजा कस दिया है। आरोपी पर बीएनएस की संबं​धित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

राजोद टीआई रामसिंह राठौर ने बताया कि आरोपी राहुल प्रजापत अभी फरार है। आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

website : jansamacharmp.com

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/DMxEpy4fe8lCDGLaQhvZFQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *