Headlines

धार के नए एसडीएम बने राजकुमार हलदर : कलेक्टर मीना ने जारी किए फेरबदल के आदेश

धार एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार खत्म, प्रशासनिक फेरबदल में तीन डिप्टी कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारी

धार। धार जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जारी इस नए आदेश से अनुविभागों और कलेक्टर कार्यालय की कार्यप्रणाली में नया बदलाव देखने को मिलेगा।

यह आदेश धार के जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना द्वारा 28 जुलाई मंगलवार को जारी किया गया है। आदेश के तहत स्थानांतरण से उपस्थित हुए राजकुमार हलदर (डिप्टी कलेक्टर) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धार एवं पीथमपुर का नया प्रभार सौंपा गया है। वहीं अजमेरसिंह गौड़ (डिप्टी कलेक्टर) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरदारपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सरदारपुर में पूर्व में पदस्थ एसडीएम सलोनी अग्रवाल (डिप्टी कलेक्टर) को अब कलेक्टर कार्यालय जिला धार में पदस्थ किया गया है।

इस फेरबदल के तहत अंकिता प्रजापति (संयुक्त कलेक्टर, धार) को धार एवं पीथमपुर एसडीएम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। धार के नए एसडीएम की पदस्थापना से अनुभाग क्षेत्र में राजस्व, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *