Headlines

धार में एक दिवसीय युवा-संगम रोजगार मेला 3 को

100 पदों पर होगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

धार। जिला प्रशासन धार एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय युवा-संगम रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तिरला परिसर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इसी दिन शासकीय कन्या हाईस्कूल तिरला में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन भी किया जाएगा।
रोजगार मेले में औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। कंपनियों में लगभग 100 पदों पर भर्ती के लिए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में सागर सीमेंट कंपनी जीराबाद, युवा शक्ति फाउंडेशन पीथमपुर, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, आयशर आईसीआई पीथमपुर सहित अन्य कंपनियां सहभागिता करेंगी।
रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु के ऐसे आवेदक शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने 5वीं से 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण किया हो। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य मूल प्रमाण-पत्रों के साथ रिज्यूम (बायोडाटा) लेकर निर्धारित समय पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तिरला, जिला धार में उपस्थित होकर अपनी योग्यतानुसार रोजगार के अवसर का लाभ ले सकते हैं।
जिला प्रशासन ने जिले के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *