नकली पनीर पर नकेल : मप्र में एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर तत्काल प्रभाव से लगा बैन
भोपाल। असली पनीर के नाम पर बाजार में बिक रहे मिलावटी और गैर-दुग्ध (एनालॉग) उत्पादों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में असली पनीर का झांसा देकर बेचे जाने वाले एनालॉग पनीर और अन्य नकल उत्पादों के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।…
