Headlines

आदिवासी जमीन बताकर 36 लाख की ठगी, 3 साल बाद खुला राज; 5 आरोपी नामजद

धार। जिले के नौगांव क्षेत्र में जमीन सौदे के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने आदिवासी की जमीन को अपनी बताकर युवक से 36 लाख रुपए ऐंठ लिए। करीब तीन साल बाद सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। नौगांव थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम…

Read Full News

धार में गूंजेगा बाबा साहब का संदेश, 13 अप्रैल को भव्य अम्बेडकर जयंती समारोह

धार। सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर धार जिला इस बार खास तैयारी में है। जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंड स्तर तक कार्यक्रमों की श्रृंखला के जरिए बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मध्य प्रदेश शासन, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्रालय…

Read Full News

विश्व होम्योपैथी दिवस’ पर आयुष विभाग की पहल, 610 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

धार। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन को प्राकृतिक चिकित्सा की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘विश्व होम्योपैथी दिवस’ जिले में उत्साह और जनसेवा के भाव के साथ मनाया गया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जहां न केवल इलाज मिला बल्कि स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण…

Read Full News

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़का शिक्षक आक्रोश, धार से उठी राज्यव्यापी आंदोलन की हुंकार

धार। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किए जाने के फैसले के विरोध में अब शिक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में 11 अप्रैल को धार में सैकड़ों शिक्षकों ने कलेक्टर परिसर में एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तपती धूप में रैली निकालकर शिक्षकों…

Read Full News

छोटा उदयपुर–धार रेल परियोजना को रफ्तार देने की मांग, 43 किमी कार्य जल्द पूरा करने का आग्रह

धार। क्षेत्रीय विकास और बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर छोटा उदयपुर–धार रेल परियोजना को गति देने की मांग तेज हो गई है। महासमिति ने पश्चिमी रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर शेष कार्य जल्द पूरा करने का आग्रह किया। छोटा उदयपुर–धार रेल लाओ महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष पवन जैन गंगवाल ने वडोदरा में पश्चिमी रेलवे बड़ौदा मंडल…

Read Full News

भवानी माता बाग में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती

धार। सामाजिक न्याय और शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर फूलमाली समाज द्वारा भवानी माता बाग गार्डन में गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने एकत्र होकर उनके आदर्शों को याद किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। फूलमाली समाज द्वारा भवानी माता बाग गार्डन…

Read Full News

धार में चोरों का कहर: कहीं 32 लाख के पाइप चोरी, तो कहीं कॉलोनी से बाइक गायब

धार। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामलों में बदमाशों ने एक ओर जहां लाखों रुपये के औद्योगिक पाइप पार कर दिए, वहीं शहर की पॉश कॉलोनी से एक युवक की मोटरसाइकिल भी चुरा ली। इन घटनाओं ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमझेरा…

Read Full News

कुक्षी में हथियारबंद बदमाशों का आतंक: घर में घुसकर लाखों की चोरी, दंपत्ति पर हमला

धार। जिले के कुक्षी क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चार हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर न सिर्फ चोरी की, बल्कि दंपत्ति पर हमला कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खिड़की काटकर घर में घुसे बदमाश ग्राम बड़दा निवासी…

Read Full News

प्रेम के नाम पर धोखा! धर्म छुपाकर बनाया संबंध, शादी का झांसा देकर किया शोषण

धार। खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार का नाटक रचकर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवक ने अपनी असली पहचान छुपाई और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए धमकियां भी दीं। धामनोद…

Read Full News

15 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई

इंदौर। इंदौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को जनपद पंचायत महू की उपयंत्री को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला अधिकारी सीसी रोड निर्माण कार्य के मूल्यांकन के बदले रिश्वत मांग रही थी। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने शुक्रवार को ट्रैप…

Read Full News