धार जिले के 6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर पदोन्नति और नई पदस्थापना का दौर देखने को मिला है। लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे निरीक्षकों को राज्य शासन ने पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) का दायित्व सौंपा है।
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग (मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल) द्वारा 10 सितंबर को एक विस्तृत आदेश जारी किया गया। इसके तहत जिला बल, विसबल (SAF), रक्षित निरीक्षक (RI), विशेष शाखा और अंगुली चिन्ह संवर्ग के कुल 150 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) / समकक्ष पद पर पदोन्नत कर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश अवर सचिव अन्नू भलावी के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी हुआ है।
धार जिले के अधिकारियों की पदस्थापना (विशेष फोकस)
जारी सूची में धार जिले में पदस्थ 6 निरीक्षकों को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
- ओम प्रकाश अहीर : निरीक्षक जिला धार से पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, धार बनाए गए।
- कैलाश बारिया : निरीक्षक जिला धार से पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, बैतूल पदस्थ किए गए।
- कमलेश सिंगार : निरीक्षक जिला धार से पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, गुना बनाए गए।
- मगन सिंह कटारा : निरीक्षक जिला धार से पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर भेजे गए।
- संजय कुमार रावत : निरीक्षक जिला धार से पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), खरगोन पदस्थ किए गए।
- कैलाश चौहान : निरीक्षक जिला धार से पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, सागर बनाए गए।
इसके अलावा, सिवनी जिले से पदोन्नत उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप वाल्टर को धार जिले में डीएसपी (अजाक) के पद पर पदस्थ किया गया है, जबकि इंदौर से प्रमोट हुए जगदीश प्रसाद राठौर को 34वीं वाहिनी विसबल धार में सहायक सेनानी नियुक्त किया गया है।
पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग की इस पदोन्नति सूची से मैदानी स्तर पर वरिष्ठ पदों की रिक्तियां भरेंगी। महिला सुरक्षा, अजाक और अनुसंधान इकाइयों में नए अधिकारियों की तैनाती से पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी। जिला स्तर से अधिकारियों के डीएसपी बनने और स्थानांतरण के बाद अब संबंधित जिलों में नए थाना प्रभारियों की पदस्थापना की प्रक्रिया भी जल्द देखने को मिलेगी।
आदेश की कॉपी :
