Headlines

ताश के पत्तों पर लगा था 15 हजार का दांव, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

धार। घर की चारदीवारी में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर रातों-रात किस्मत चमकाने का खेल चल रहा था, लेकिन दांव पूरा होने से पहले ही पुलिस का शिकंजा कस गया। बदनावर थाना क्षेत्र के बखतगढ़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जुए की महफिल पर छापा मारा और मौके से 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बखतगढ़ निवासी कैलाश गुर्जर के मकान में बड़े स्तर पर जुआ संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से उक्त मकान पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी और 15,000 रुपए की नगद राशि जप्त की।

पकड़े गए आरोपियों में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोग भी शामिल हैं :

  • कोद निवासी : राकेश राठौर एवं राहुल पाटीदार

  • बखतगढ़ निवासी : कैलाश गुर्जर, दिलीप औरा, सुरेश राठौर एवं गोपाल जैन

  • बड़नगर निवासी : अफरोज खान, मुसव्वीर खान एवं फिरोज खान

पुलिस ने सभी 9 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल ऑपरेशन में सहायक उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह राजावत, आरक्षक सचिन जाट, धर्मेन्द्र सिंह, सुभाष पाटीदार, रवि जाट और चालक पवन मोटा की सक्रिय भूमिका रही।

ग्रामीण इलाकों में दूसरे क्षेत्रों से आकर जुआ खेलने और अड्डा संचालित करने की गतिविधियों पर इस कार्रवाई से कड़ा संदेश गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान से क्षेत्र में सक्रिय अन्य असामाजिक तत्वों और जुआरियों में हड़कंप का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *