Headlines

धार में दिनदहाड़े पुरानी रंजिश में कलेक्शन कर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला

पहले वार से युवक के गिरने पर आरोपी ने किए चाकू से कई वार 

धार। शहर में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रास्ते में रोककर किए गए इस अचानक हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर नौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेतपुरा स्थित पेट्रोल पंप के आगे यह वारदात हुई। रामनगर निवासी शुभम पिता प्रकाश मारू, जो कलेक्शन का काम करता है, अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार शुभम रोमियो ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। वार लगते ही शुभम मारू सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी ने उसके हाथ, पैर और कमर पर ताबड़तोड़ कई वार किए और मौके से फरार हो गया।

घायल युवक का उपचार धार के जिला अस्पताल में जारी है। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *