Headlines

शराब के नशे में पुरानी रंजिश आई बाहर, युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला

जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली बात पर खूनी संघर्ष

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ खुशियों का माहौल चंद मिनटों में चीख-पुकार में बदल गया। परदेसीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी में शराब का दौर चल रहा था कि तभी अचानक पुरानी रंजिश को लेकर कुछ रसूखदारों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि मामूली कहासुनी खूनी खेल में तब्दील हो गई।

सिर और नाक पर चाकुओं से वार, लहूलुहान हुआ युवक

आरोप है कि विवाद के दौरान तैश में आए कालू मराठा और गोल्डी उर्फ गुरुविंदर सिंह ने धारदार चाकू निकाले और मंगू सरदार उर्फ राजदीप सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने मंगू के सिर और नाक पर गहरे वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इस दौरान उनके तीसरे साथी विनोद उर्फ पन्नू ने भी पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

24 घंटे में ‘विलेन्स’ इनसाइड बार

घटना की सूचना मिलते ही परदेसीपुरा थाना पुलिस एक्शन मोड में आ गई। फरियादी जयेश की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत ‘हत्या के प्रयास’ का केस दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे से भी कम समय में तीनों आरोपियों को धरदबोचा।

पुलिस की बड़ी कामयाबी:

  • गिरफ्तार आरोपी: कालू मराठा, गोल्डी उर्फ गुरुविंदर सिंह, और विनोद उर्फ पन्नू।

  • बरामदगी: आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए खून से सने चाकू बरामद।

  • क्रिमिनल रिकॉर्ड: पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी आरोपी शातिर हैं और इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है।

अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अमरेंद्र सिंह (एडिशनल डीसीपी, इंदौर): “31 मई की देर रात जनता क्वार्टर्स में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान यह विवाद हुआ था। जयेश की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मामला पंजीकृत किया गया था। परदेसीपुरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कालू, विनोद और गोल्डी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों का पुराना क्रिमिनल बैकग्राउंड है, इसलिए इनके खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर सभी को ज्यूडिशियल रिमांड (जेल) भेज दिया गया है।”

इंदौर में देर रात होने वाली ऐसी पार्टियाँ और नशा अब कानून व्यवस्था के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई तारीफ के काबिल है, जिससे इलाके में बदमाशों के हौसले पस्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *