Headlines

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : डॉ. सुदाम खाड़े बने मुख्यमंत्री के सचिव, भास्कर लक्षकार होंगे इंदौर आयुक्त

20 IAS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं जारी की हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल की सबसे प्रमुख झलकी मुख्यमंत्री सचिवालय और मैदानी पदस्थापनाओं में देखने को मिली है, जहां इंदौर संभाग के आयुक्त रहे डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को अब मुख्यमंत्री के सचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा 24 जुलाई शुक्रवार को भोपाल (मंत्रालय) से जारी आदेश के अनुसार राज्य के 20 IAS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के तहत डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े (आयुक्त, इंदौर संभाग) को स्थानांतरित कर सचिव, मुख्यमंत्री पद पर पदस्थ किया गया है। भास्कर लक्षकार को आयुक्त, इंदौर संभाग तथा आयुक्त (फील्ड), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रतलाम, अनूपपुर, शहडोल, खरगोन, मंदसौर और आगर-मालवा सहित कई जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है।

इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यप्रणाली में कसावट लाना और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाना है। मुख्यमंत्री कार्यालय में डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े जैसे अनुभवी अधिकारी की तैनाती और जिलों में नई कलेक्टरी कमान से राज्य के प्रशासनिक तंत्र और जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में नई गति देखने को मिलेगी।

आदेश की कॉपी देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे :

IAS Transfer 24.07.26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *